Samiksha
फिल्म "छलांग " एक ब्लेक कामेडी फिल्म है जो दिनांक 13 नवम्बर 2020 के दिन प्राईम विडियो ओटीटी पर रिलिज हुई । यह एक बेहतरीन फिल्म है इसे परिवार सहित देखा जा सकता है ।फिल्म में बच्चों को खेल शिक्षा भी दीए जाने पर जोर दिया गया है । कहानी का एंबियांस है हरियाणा का झज्जर शहर जहां एक हायर सेकेंडरी स्कूल है इसमें एक गेम्स टीचर है जिसका नाम है महेंद्र (राजकुमार राव) प्यार से जिसे सब मोन्टू कहते हैं , हालांकि मोंटू की शिक्षा इसी स्कूल में हुई और स्कूल के प्रिंसिपल श्रीमती उषा गहलोत ( इला अरुण)उसके प्रति विशेष स्नेह रखती है । मोंटू के पिता जो एक वकील (सतीश कौशिक) हैं के कहने पर या की सिफारिश पर उसे गेम्स टीचर की.नौकरी पर रख लिया जाता है हालांकि मोंटू एक एथलीट्स है और शहर के लिए कहें या स्टेट के लिए दौड़ा भी है और पुरस्कृत भी किया गया है । स्कूल में मोंटू अपने हिसाब से अपने ज्ञान से बच्चों को फिजिकल ट्रेनिंग देते हैं और गेम्स वगैरह सिखाते हैं परंतु उनके पास कोई वोकेशनल क्वालिफिकेशन नहीं है इसी दरमियान स्कूल में शहर की एक लड़की नीलम (नुशरत भरुचा) का कम्प्यूटर शिक्षक के पद पर अपॉइंटमे...